LEEDS & GRENVILLE क्षेत्र के बारे में (यह उप-शीर्षक है)

LEEDS AND GRENVILLE के बारे में

Leeds Grenville जो Toronto और Montreal के आधे रास्ते में स्थित है, अलग-अलग आकारों और विशेषताओं वाली 13 नगरपालिकाओं का निवास है। Leeds Grenville की कुल जनसंख्या 100,546 (Statistics Canada 2016) है। City of Brockville (2016 में जनसंख्या 24,000) क्षेत्र का सबसे बड़ा शहर है और क्षेत्र के आर्थिक तथा सांस्कृतिक केंद्र के रूप में काम करता है। St. Lawrence नदी के किनारे स्थिति, Brockville को ‘1000 द्वीपों का शहर’ के रूप में जाना जाता है और उत्तरी New York राज्य को जाने वाले दो अंतर्राष्ट्रीय पुलों से कुछ मिनट की दूरी पर है। 2010 में Brockville को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा सुरक्षित समुदाय के रूप में नामित किया गया था और Ontario  की सबसे पुरानी निगमित नगरपालिका होने के कारण यह एक धरोहर समुदाय भी है।

मौसम

Leeds Grenville हर साल चार अलग-अलग मौसमों का आनंद लेता है: गर्मी, शरद ऋतु, सर्दी और बसंत। आप अपने क्षेत्र के मौसम के बारे में रेडियो सुनकर, टेलीविज़न देखकर, समाचार पत्र पढ़कर या ऑनलाइन देख कर पता लगा सकते हैं।

बसंत

20 मार्च से 20 जून तक

बसंत वर्षा का मौसम होता है। सुनिश्चित कर लें कि बारिश से बचने के लिए आपके पास छाता और बरसाती हो। मार्च में दिन का औसत तापमान 8°C होता है और शेष मौसम के दौरान धीरे-धीरे बढ़ता जाता है। रातें ठंडी होती हैं।

गर्मी

21 जून से 21 सितंबर तक

जुलाई और अगस्त बेहद गर्म और नमी भरे हो सकते हैं। Leeds Grenville में दिन का तापमान आमतौर पर लगभग 20°C से अधिक रहता है और कभी-कभी 30°C से भी अधिक हो जाता है। गर्मी में आपको धूप से बचने के लिए टोप पहनना चाहिए और सनस्क्रीन लगानी चाहिए।

शरद ऋतु 

22 सितंबर से 20 दिसंबर तक

मौसम ठंडा होता जाता है, दिन छोटे होते जाते हैं, और अनेक वृक्षों की पत्तियों का रंग बदल जाता है और वे जमीन पर गिर जाती हैं। शरद ऋतु के शुरुआती हिस्से में बारिश होती है, तथापि, अक्तूबर में बर्फबारी आरंभ हो सकती है। शरद ऋतु के दौरान तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आती है। सुनिश्चित करें कि आपने जैकेट पहनी हो और अपने पास छाता रखा  हो ताकि आप गर्म और सूखे रह सकें।

सर्दी

21 दिसंबर से 19 मार्च तक

सर्दी में, मौसम ठंडा होता है और अक्सर बर्फ गिरती है। अधिकांश प्रांत में रात और दिन में तापमान अक्सर 0°C से नीचे रहता है। तापमान -30° से नीचे भी गिर सकता है, और यदि आपके पास सही कपड़े नहीं हैं तो यह खतरनाक हो सकता है। सर्दी में गर्म रहने के लिए आपको कई परतों में कपड़े पहनने चाहिए और टोप पहनना चाहिए।

स्थानीय नगरपालिका कार्यालय

Leeds and Grenville की संयुक्त काउंटी Leeds & Grenville के भीतर प्रत्येक नगरपालिका के विविध हितों को लाभ पहुंचाने के लिए किफायती और जवाबदेह तरीके से सेवाएं प्रभावी ढंग से प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। Leeds & Grenville की संयुक्त काउंटी के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए उनकी वेबसाइट देखें।

Leeds Grenville में नगरपालिका कार्यालयों की सूची और संपर्क सूचना यहां दी गई है। ये कार्यालय वहां हैं जहां निवासी करों तथा नगरपालिकाओं को देय विविध सेवा शुल्कों का भुगतान करते हैं। कूड़ा उठाने, रिसाइक्लिंग कार्यक्रमों और मनोरंजन कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

नगरपालिका
वेबसाइट
पता
फोन नंबर
Athens www.athenstownship.ca

1 Main Street West,
Athens, Ontario

613-924-2044
Augusta www.augusta.ca 3560 County Road 26, RR2,
Prescott, Ontario
613-925-4231
Brockville www.brockville.com 1 King Street West,
Brockville, Ontario
613-342-8772
Edwardsburgh/Cardinal www.edwardsburghcardinal.ca 18 Centre Street,
Spencerville, Ontario
613-658-3055
Elizabethtown-Kitley www.elizabethtown-kitley.on.ca 6544 New Dublin Road., RR2,
Addison, Ontario
613-345-7480
Front of Yonge www.frontofyonge.com 1514 County Road 2,
Mallorytown, Ontario
613-923-2251
Gananoque www.gananoque.ca 30 King Street East,
Gananoque, Ontario
613-382-2149
Leeds and the 1000 Islands www.leeds1000islands.ca 1233 Prince Street,
Lansdowne, Ontario
613-659-2415
Merrickville-Wolford www.merrickvillage-wolford.ca 317 Brock Street West,
Merrickville, Ontario
613-269-4791
North Grenville www.northgrenville.on.ca 285 County Road #44,
Kemptville, Ontario
613-258-9569
Prescott www.prescott.ca 360 Dibble Street West,
Prescott, Ontario
613-925-2812
Rideau Lakes www.twprideaulakes.on.ca 1439 County Road 8,
Delta, Ontario
613-928-2251
Westport village.westport.on.ca 30 Bedford Street,
Westport, Ontario
613-273-2191
United Counties of Leeds and Grenville www.leedsgrenville.com 25 Central Avenue,
Brockville, Ontario
613-342-3840