फ्रेंच भाषायी LEEDS AND GRENVILLE

फ्रेंच बच्चों के स्कूल

फ्रेंच का अध्ययन Ontario में स्कूल पाठ्यक्रम का एक महत्वपूर्ण भाग है। फ्रेंच ना केवल Canada की दो राजभाषाओं में से एक है, अपितु यह दुनिया भर में भी व्यापक तौर पर बोली जाती है।

दूसरी भाषा का ज्ञान होना कई कारणों से मूल्यवान होता है। दूसरी भाषा सीखना छात्रों को निम्न में सहायता करता है:

  • उनके समस्या-समाधान, तर्कशक्ति और रचनात्मक विचार कौशल को सशक्त करता है
  • विविध संस्कृतियों को समझने और सराहना करने की शक्ति को विकसित करता है
  • लगातार बढ़ते वैश्विक नौकरी बाजार में उनकी प्रतिस्पर्धा में वृद्धि करता है
  • उनके प्रथम-भाषा और सम्पूर्ण साक्षरता कौशल को बढ़ाता है

अतिरिक्त भाषाएं सीखने के लिए आधार प्रदान करने और लगातार बढ़ती वैश्विक अर्थव्यवस्था  में प्रतिभागिता के और अधिक अवसरों की संभावना के अतिरिक्त, फ्रेंच सीखने से Ontario के छात्रों को Canada का इतिहास समझने और फ्रेंच संस्कृति की सराहना करने में सहायता मिलती है।

Leeds and Grenville में कई स्कूल हैं जो अपने बच्चों को फ्रेंच पढ़ना और बोलना सिखाने वाले माता-पिताओं के लिए पूर्ण फ्रेंच या फ्रेंच इमर्सन कार्यक्रम प्रदान करते हैं। फ्रेंच कार्यक्रम सीनियर किंडरगार्टन से ही आरंभ हो जाते हैं। यह ग्रेड 3 के समाप्त होने तक कक्षा में 100% फ्रेंच माध्यम प्रदान करता है, हालांकि कुछ विशेषज्ञ विषयों को अंग्रेजी में पढ़ाया जा सकता है। अंग्रेजी माध्यम को धीरे-धीरे ग्रेड 4 से आरंभ करते हुए लागू किया जाता है जब तक कि यह ग्रेड 6-8 में अर्ध-दिवसीय कार्यक्रम नहीं बन जाता। निर्दिष्ट स्‍कूल पाथवे यह सुनिश्चित करने के लिए मौजूद हैं कि छात्रों के लिए SK प्रवेश से लेकर ग्रेड 12 समाप्त होने तक कार्यक्रम की निरंतरता बनी रहे।

Upper Canada District School Board दो स्कूलों को देखता है जो फ्रेंच इमर्सन कार्यक्रम प्रदान करते हैं। फ्रेंच इमर्सन कार्यक्रम में छात्र को रजिस्टर करने के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए http://www.ucdsb.on.ca देखें।

कैथोलिक आधारित स्कूलों के लिए Conseil des écoles catholique du Centre-Est, Leeds Grenville में तीन फ्रेंच कैथोलिक स्कूलों को संचालित करती है और Kemptville तथा Brockville में लाइसेंसशुदा बाल देखभाल केंद्र प्रदान करती है। उपलब्ध फ्रेंच कैथोलिक स्कूलों के बारे में और अधिक जानकारी के लिए www.ecolecatholique.ca देखें।

बच्चों की फ्रेंच शिक्षा के लिए लाभकारी लिंक्स

अपने बच्चे को फ्रेंच सीखने में सहायता के संबंध में टिप्स और सूचना के लिए:  http://www.edu.gov.on.ca/eng/literacynumeracy/parentGuideFrench

Ontario में माता-पिताओं और छात्रों के लिए द्वितीय भाषा संसाधन के रूप में फ्रेंच: http://www.fslhomeworktoolbox.ca

कैनेडियन माता-पिता के लिए फ्रेंच: https://on.cpf.ca/resources/

फ्रेंच भाषायी आप्रवासियों के लिए बसने की सेवाएं

Leeds and Grenville में फ्रेंच भाषायी आप्रवासियों के लिए बसने की सेवाएं Reseau de soutien a l’immigration francophone de l’est de l’Ontario – – http://rsifeo.org/ – पूर्वी Ontario में फ्रेंच भाषायी लोगों के बसने के लिए व्यापक सलाह प्रदान करती हैं

प्रतिष्ठित फ्रेंच भाषायी समुदाय से जुड़ी और संबंधित सारी सेवाएं फ्रेंच भाषा में प्रदान की जाती हैं। नेटवर्क फ्रेंच भाषायी सेवाओं (जैसे, स्वास्थ्य देखभाल, आवासन, दिन में देखभाल, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल, कानूनी सहायता, माध्‍यमिक-पश्चात् संस्थाएं, सलाह और बहुत कुछ) के फॉर्म भरने और संपर्कों की सुविधा में सहायता प्रदान करता है।

फ्रेंच भाषायी स्वास्थ्य सेवाएं

पूर्वी Ontario में फ्रेंच भाषायी सेवाएं प्रदान करने वाले स्वास्थ्य संगठनों को ढूंढने में आपकी सहायता करने के लिए कई टूल और निर्देशिकाएं उपलब्ध हैं।

क्षेत्र में फ्रेंच में सेवाएं प्रदान करने के लिए नि‍र्दिष्ट एवं पहचाने गए संगठनों की सूची देखें।

कोई पारिवारिक चिकित्सक या नर्स प्रेक्टिशनर ढूंढे। Ontario स्वास्थ्य मंत्रालय एवं दीर्घकालीय देखभाल कार्यक्रम पारिवारिक डॉक्टर ढूंढने में लोगों की सहायता करता है।

दक्षिणपूर्व में फ्रेंच में सेवाएं प्रदान करने के लिए पहचान किए गए स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की सूची। केवल अंग्रेजी में।

LignesantéChamplain.ca – Champlain क्षेत्र में सेवाओं की श्रेणी के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं पेश करने वाली सुविधाओं की निर्देशिका (सेवाएं फ्रेंच और अंग्रेजी में प्रदान की जाती हैं)।

LHIN Palliative Care Program Initiatives. भौगोलिक क्षेत्र द्वारा व्यवस्थित Champlain LHIN स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं की सूची (सेवाएं फ्रेंच और अंग्रेजी, दोनों में प्रदान की जाती हैं)।

यदि आप Leeds and Grenville के दक्षिण पूर्वी क्षेत्र में रहते हैं और आपको फ्रेंच में उपयुक्त स्वास्थ्य सेवाएं ढूंढने में सहायता की जरूरत है? आप दक्षिण पूर्वी LHIN के फ्रेंच स्वास्थ्य सेवाएं नेवीगेटर से संपर्क कर सकते हैं।

फ्रेंच सीखना

वयस्क फ्रेंच शिक्षा (FSL)

आप Ontario सरकार के वयस्क गैर-क्रेडिट भाषा प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से द्वितीय भाषा के रूप में (ESL/FSL) अंग्रेजी या फ्रेंच की कक्षा ले सकते हैं।

प्रारंभिक से लेकर उन्नत कौशल स्तरों तक वाले लोगों के लिए कक्षाएं दिन में, रात में या सप्ताहंत में उपलब्ध हैं। आपको कक्षाओं के लिए भुगतान नहीं करना होता है, तथापि, स्कूल बोर्ड रजिस्ट्रेशन या लेखन सामग्री की आपूर्ति के लिए मामूली फीस ले सकते हैं।

Leeds and Grenville क्षेत्र में FSL कक्षाओं के लिए साइन अप करने और इनके बारे में और जानकारी प्राप्त करने के लिए https://educationpermanente.ca/fr/francais-langue-seconde/ देखें

फ्रेंच भाषा के अपने कौशल और FSL कक्षाओं के लिए अपनी पात्रता का आंकलन करने के लिए Coordinated Language Assessment and Referral System Centre में जाएं। Leeds and Grenville में Coordinated Language Assessment and Referral System Centres को Cornwall में TR Leger School में देखा जा सकता है – http://trleger.ucdsb.on.ca/

रोजगार के अवसर

JOB SEARCH WEBSITES

Website Link
Description
www.jobbank.gc.ca Posts hundreds of new openings every day. Narrow your search to Ontario and then to the Kingston or Cornwall areas for available jobs in Leeds Grenville.
www.gojobs.gov.on.ca Lists Ontario Public Service (OPS) Employment Opportunities.
www.jobs-emplois.gc.ca Lists Government of Canada positions.
www.indeed.ca Searches jobs from thousands of job boards, newspapers, classifieds
and company websites for jobs.
http://cse.jobs.ims-login.com/jobs CSE Consulting job board.
http://eecentre.totalhire.com/postings.php Employment + Education Centre job board.
http://jobs.keys.ca KEYS job board.
www.charityvillage.com Lists employment opportunities in the not-for-profit sector.

महत्वपूर्ण फ्रेंच भाषायी लिंक्स

Office of Francophone Affairs फ्रेंच भाषायी लोगों की सांस्कृतिक विविधता का सम्मान करते हुए समृद्ध होने के लिए Ontario समाज के पूर्ण सदस्यों के रूप में सहायता करता है।

Welcome to Ontario, Ontario में आने वाले नए लोगों के लिए कार्यक्रमों और सेवाओं की गाइड है जो कई भाषाओं में पेश की जाती है।

Etablissement.org (फ्रेंच में) नए लोगों को उनके आवास के निकट सेवाओँ सहित बसने के सभी पहलुओं के बारे में विश्वसनीय जानकारी प्रदान करती है। यह साइट फ्रेंच भाषायी लोगों के लिए विकसित की गई है। इसी तरह की साइट अंग्रेजी में भी उपलब्ध है।

Inmylanguage.org भी आपको बसने में आपकी सहायता करने के लिए 11 भाषाओं में जानकारी प्रदान करती है।

211 Ontario निर्देशिका का उपयोग करके अपनी जरूरत की सामाजिक या सामुदायिक सेवा ढूंढें।

आप अपने क्षेत्र में Employment Ontario के सर्च टूल का उपयोग करके रोजगार सेवाएं ढूंढ सकते हैं।

अपने क्षेत्र में फ्रेंच भाषायी स्‍वास्‍थ्‍य या सामाजिक सेवा पेशेवर ढूंढने के लिए Cliquezsanté.ca (फ्रेंच में) निर्देशिका का उपयोग करें।

Legal Aid Ontario कम आय वाले परिवारों को उनकी विधिक आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए तैयार की गई कई तरह की कानूनी सेवाएं सुलभ कराती है।

Cliquez Justice (फ्रेंच में) वेब पोर्टल है जो न्याय में कैरियर और न्यायपालिका की कार्यविधि के संबंध में फ्रेंच में सरलीकृत जानकारी प्रदान करता है। यह साइट कानूनी मुद्दों, नामत: पारिवारिक कानून, रोजगार के साथ-साथ नागरिकता तथा आप्रवासन के संबंध में प्रश्नों के उ्तर भी प्रदान करती है।

फोन लाइन Fem’aide (फ्रेंच में) हिंसा का अनुभव करने वाली फ्रेंच भाषायी महिलाओं को सप्ताह में 7 दिन, 24 घंटे सहायता, जानकारी और संदर्भ सेवाएं प्रदान करके सहायता करती है।

Jeunesse J’écoute (फ्रेंच में) युवाओं के लिए नि:शुल्क गुमनाम और गोपनीय फोन तथा ऑनलाइन पेशेवर काउंसलिंग सेवा है।